फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   85 trees destroyed due to pollution, sought compensation

प्रदूषण से नष्ट हुए 85 पेड़, मांगा मुआवजा

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
85 trees destroyed due to pollution, sought compensation
प्रदूषण से नष्ट हुए 85 पेड़, मांगा मुआवजा
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति ने नगीना रोड स्थित एक रबर फैक्टरी के मालिक पर ट्यूब जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस प्रदूषित धुएं से उसके करीब 85 पेड़ नष्ट हो गए हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है और मुआवजा मांगा है।

सोमवार को डीएम कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में गांव अब्दुलपुर मुन्ना उर्फ बहादरपुर निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि उसकी जमीन गांव के मौजा फिरोजपुर हफीज परगना बिजनौर में स्थित है। उसने इस जमीन पर लगभग पांच साल पहले यूकेलिप्टस के 85 पौधे लगाए थे, जो अब नष्ट हो गए हैं। आरोप है कि उसे यह नुकसान नगीना रोड स्थित एक ट्यूब फैक्टरी संचालक की ओर से वालबॉडी निकालने के लिए रोजाना ट्यूब जलाने से हुआ है। बताया कि उसने इस बारे उसने फैक्टरी मालिक से कई बार कहा, लेकिन उसका यह सिलसिला जारी रहा। लगातार होते प्रदूषण से उसके पेड़ नष्ट हो गए। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसके पेड़ों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed