फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   82 percent voting took place in Rehwa

Bijnor News: बिजनौर विस के 428 बूथ रेहड़वा पर हुआ 82 प्रतिशत मतदान

Thu, 25 Apr 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
82 percent voting took place in Rehwa
बिजनौर। पहले चरण में हुए लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट पर 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की सदर विधानसभा के बूथ 428 प्राथमिक विद्यालय रेहड़वा कक्ष-1 पर 82 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 861 मत थे, जिसमें से 83.95 प्रतिशत पुरुषों एवं 79.75 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा और नगीना सुरक्षित लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को संपन्न हो गए। तमाम मतदाता जागरूकता अभियान चलाए गए। इसके बाद भी मतदाताओं ने कम रुचि दिखाई। इस बार जनपद में 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि वर्ष 2019 के बिजनौर लोकसभा सीट पर 65.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने 67.88 प्रतिशत मतदान किया था।
विज्ञापन

इस लोकसभा चुनाव में बिजनौर विधानसभा क्षेत्र की बात करें। विधानसभा के बूथ 428 प्राथमिक विद्यालय रेहड़वा कक्ष एक पर 82 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ 429 उच्च प्राथमिक विद्यालय जीतपुरा कक्षा एक पर 81.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 541 मतदाता थे, जिसमें से 84.04 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 78.38 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ 406 प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर आबाद कक्ष एक पर 80.62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस बूथ पर 449 वोट हैं, जिसमें से 362 वोट डाले गए। बूथ पर 82.13 प्रतिशत पुरुष और 78.97 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इस बूथ पर महिलाओं ने कम और पुरुषों ने ज्यादा मतदान किया। बूथ नंबर 401 उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर भोगन कक्ष दो पर 79.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 814 वोट हैं। इनमें से पुरुषों ने 77.14 प्रतिशत और महिलाओं ने 82.15 प्रतिशत मतदान किया।

- इन बूथों पर हुआ कम हुआ मतदान
गंज क्षेत्र के बूथ 399 निजामतपुरा उर्फ गंज पुराहा कक्ष एक पर 40.80 प्रतिशत मतदान ही हुआ। बूथ नंबर 49 प्राथमिक विद्यालय चंदक कक्ष एक पर 45.43 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1182 वोट हैं, जिसमें से 47.77 प्रतिशत पुरुषों एवं 42.78 प्रतिशत मतदान महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। बूथ 84 प्राथमिक विद्यालय मंडावर कक्ष चार पर 40.61 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 958 मतदाता है, जिसमें से 42.42 प्रतिशत मतदान पुरुषों एवं 38.72 प्रतिशत मतदान महिला मतदाताओं ने किया। बूथ 185 कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी कक्ष एक पर 38.99 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ 230 राजकीय आईटीआई प्रशासनिक भवन कक्ष एक पर 34.69 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ 231 राजकीय आईटीआई प्रशासनिक भवन कक्ष दो 35.29 प्रतिशत मत डाले गए। यहां ही बूथ 232 कक्ष थ्री पर 34.11 प्रतिशत ही मतदान हुआ।


- कहीं महिला, कहीं पुरुषों ने ज्यादा डाले वोट
इस बार लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान कम रहा। पोलिंग बूथों पर डाले गए मतदाताओं की प्रतिशत पर ध्यान दें, तो किसी बूथ पर महिला मतदान में आगे हैं, तो कहीं पर पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed