फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पोलिंग पार्टियों के वाहनों में रहेंगी 4500 फर्स्ट एड किट

पोलिंग पार्टियों के वाहनों में रहेंगी 4500 फर्स्ट एड किट

Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों के वाहनों में रहेंगी 4500 फर्स्ट एड किट
पोलिंग पार्टियों के वाहनों में रहेंगी 4500 फर्स्ट एड किट
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों की सेहत सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौसमी और आकस्मिक बीमारियों के सुलभ उपचार के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा पोलिंग पार्टियों के वाहनों में 4500 प्राथमिक उपचार एवं अन्य जीवन रक्षक औषधियों वाली किट रखवाएगा। जिससे इमरजेंसी में इन दवाओं का प्रयोग किया जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ को मतदान केंद्रों, थानों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में दो लोकसभा सीट हैं। इनमें बिजनौर और नगीना सुरक्षित सीट शामिल हैं। इसके अलावा बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद लोकसभा सीट के अधीन आता है। बिजनौर में 11 अप्रैल, नगीना में 18 और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने जिले में कुल 1642 मतदान केंद्रों पर विभिन्न सरकारी महकमों के लगभग 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों तक पहुंचाने और लाने के लिए दो हजार प्राइवेट वाहनों का इंतजाम किया गया है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी शरद कुमार त्यागी के अनुसार कर्मचारियों को मौसमी और आकस्मिक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। इसके पूरे इंतजाम किये गए हैं। सीएमओ ने बताया कि औषधि भंडार कक्ष के नोडल अधिकारी एसके निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दवाओं की प्रत्येक किट पर दवाओं की प्रयोग विधि का स्पष्ट निर्देश रहेगा। स्पष्ट निर्देश से प्रयोग करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed