{"_id":"5c6c4b86bdec227389635ff4","slug":"81550601094-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रविदास जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
बिजनौर। जिले भर में संत रविदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह हवन यज्ञ और भंडारे हुए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली र्गइं। अखाड़ों में रविदास अनुयायियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर वाहवाही लूटी।
सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मोहल्ला लड़ापुरा मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रुचिवीरा एवं विशिष्ट अतिथि जिला कोआर्डिनेटर सरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शहजाद, कविराज आदि ने रवाना किया। रुचिवीरा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान संतों में अग्रणी थे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चंद्रहास सिंह, महामंत्री लोकेश कुमार रवि, बुद्ध सिंह, कृष्ण कुमार, राहुल, जितेंद्र कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे। रविदास मंदिर पर दरबार साहब का 642 वां जन्मदिवस मनाया गया। शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू ने किया। कमेटी अध्यक्ष चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष वेद्रप्रकाश एवं मंत्री रामशरण सिंह, विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, दुष्यंत सिंह, अनुराग आर्य, हैप्पी पंडित आदि मौजदू रहे।
हवन-यज्ञ के बाद वितरण
बरुकी/चंदक। ग्राम शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास परिषद बिजनौर के चेयरमैन नितिन मौर्य ने किया। इसके बाद युवाओं द्वारा अखाड़े में करतब दिखाए गए और पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। संत रविदास मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रांतीय पार्षद अतर सिंह भुईयार, राहुल चौधरी, फकीरा सिंह, राजपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, चेतराम सिंह, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चंदक में गांव गोपालपुर, रामजीवाला, किशनपुर, खुड़ाहेड़ी, दौलतपुर, पूंडरी कलां, बुडगरी, बुडगरा में ढोल की थाप पर थिरकते युवकों ने जलूस निकाल कर अखाड़ों में करतब दिखाए। अखाड़े में खलीफा छतरपाल सिंह, राजेश कुमार, राजाराम आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रविदास जयंती पर कई गांवों में झांकियां निकालीं
नींदडू/मनकुआं। मंगलवार को रविदास जयंती के अवसर पर बसेड़ा खुर्द, मनकुआ, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन समेत कई गांवों में समर्थ गुरु रविदास जी का भव्य स्मरण कर झांकियां निकाली गईं।
क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समिति अध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष शीतल कुमार, सचिव वीरेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, सन्नी कुमार, रवि कुमार, विजयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं मनकुआं में जलूस के साथ झांकियां निकाली गईं।
प्रभातफेरी निकाली गई
हल्दौर। मोहल्ला जमुनावाला स्थित आंबेडकर धर्मशाला में हवन किया गया। मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी के तत्वाधान में नगर में मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार ने किया। शोभायात्रा में संत रविदास, मां गंगा, शिव-पार्वती आदि देवी देवताओं की आकर्षक सुंदर झांकियां सुशोभित थी। संत रविदास की जयंती आकर्षण का केंद्र रही। अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं गांव खासपुरा, गाजीपुर, मलपुरा, सेलपुरा, बमनौला, नांगलजट, पैजनियां, अम्हेड़ा आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हवन आदि के बाद प्रसाद आदि का वितरण किया गया और शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
कोतवाली देहात/मंडावर/किरतपुर। क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी, राजोपुर सादात, मुस्सेपुर, मिलक कद्दूकस, गनौरा, गौसपुर, रहमापुर, नंदपुर, कुम्हेड़ा, बरूकी, थंबूवाला, ककराला, लल्लावाला, बनवारीपुर, उगरावाला, डल्लू धनौरा, धनौरी, दौलताबाद आदि गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं मंडावर क्षेत्र में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राजकुमार, चंद्रपाल सिंह, शिवराम सिंह, रामअवतार, राजू आदि की देख रेख में संपन्न हुई। पुलिस बल मौजूद रहा। किरतपुर में ग्राम छितावर में संत शिरोमणि रविदास जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, बाबूराम, हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रतिराम सिंह आदि ने किया। इस अवसर पर गांव शोभायात्रा निकालकर अनुयायियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्राम कुम्हेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल ने फीता काटकर किया। किरतपुर में ही संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार, 20 फरवरी को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
नूरपुर। रविदास प्रेमसभा के तत्वाधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास धर्मशाला से पालिका परिषद के पूर्व उप चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सुंदर झांकियां व अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। रविदास धर्मशाला से शुरु हुई शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से होती हुई वापस रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शिव मंदिर चौक पर कमेटी के अध्यक्ष द्वारा बसपा नेेता ग्रीशचंद, व्यापारी नेता तसलीम अहमद, रविंद्र सिंह आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के आयोजन में ब्रहमसिंह रवि, विनोद कुमार, काके सिंह, मुकेश कुमार, देशराज सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, डा. रामगोपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, अमित, कमल, संजीव, आदि का विशेष योगदान रहा।