फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी दूसरी बार बनी स्टेट चैंपियन

नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी दूसरी बार बनी स्टेट चैंपियन

Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नन्हीं उड़न परी  तनु चौधरी दूसरी बार बनी स्टेट चैंपियन
नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी दूसरी बार बनी स्टेट चैंपियन
विज्ञापन

बिजनौर। बहराइच में संपन्न हुई 32 वीं स्टेट बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शादीपुर मिलक की छात्रा नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी ने दूसरी बार स्टेट चैंपियन बन जिले का नाम रोशन किया है। उसने यह उपलब्धि 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर की। साथ ही इसी गांव के छात्र प्रियांशु पाल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता। इन दोनों की जीत से परिजन व शिक्षक खुश हैं।
32 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता 23 व 24 दिसंबर को बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गए। पीटीआई संतोष कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक नूरपुर के प्राथमिक विद्यालय शादीपुर मिलक की कक्षा पांच की छात्रा तनु चौधरी व कक्षा पांच के छात्र प्रियांशु पाल ने प्रतिभाग किया। दोनों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। तनु चौधरी 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट की चैंपियन बनी। विगत वर्ष भी तनु चौधरी स्टेट चैंपियन बनी थी। साथ ही प्रियांशु पाल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया है। दोनों ने स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजन व शिक्षक खुश हैं। तनु चौधरी व प्रियांशु पाल के शिक्षक संजीव कुमार का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ये दोनों बच्चे बडे़ होकर देेश का नाम रोशन करेंगे। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, मीडिया प्रभारी अंगजीत सिंह, असीम कुमार चौहान जाहुल यादव, जिला व्यायाम शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने दोनों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन

विभाग से नहीं मिली फूटी कौड़ी
बिजनौर। लगातार दो बार प्रदेश में परचम फहराने वाली नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी को बेसिक शिक्षा विभाग से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। जिले से लेकर मंडल व प्रदेश क्रीड़ा प्रतियोगिता तक लगातार दो बार चैंपियन बनी है। पर बेसिक शिक्षा विभाग से किराए तक के पैसे भी उन्हें नहीं दिए गए हैं। इसका अफसोस तनु को रहा है। उसके पिता कमल सिंह व शिक्षक संजीव कुमार ही तनु को बहराइच तक अपने साथ लेकर गए। पर बच्चों को विभाग की ओर से धनराशि नहीं मिलने का शिक्षकों को भी अफसोस हैं। जिले में चैंपियन बनने पर बीएसए महेश चंद्र ने तनु को ट्रैक सूट व अलग से सम्मानित करने की बात कही थी। पर स्टेट की प्रतियोगिता भी बीत गई। बेसिक शिक्षा विभाग को अभी तक याद नहीं आई। वहीं बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि तनु चौधरी दूसरी बार चैंपियन बनी है उसे विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनु व प्रियांशु ब्लॉक स्तर पर होंगे सम्मानित
उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बताया कि तनु चौधरी व प्रियांशु पाल ने जिले का नाम रोशन किया। शिक्षक संघ की ओर से ब्लॉक स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ प्रदेश सरकार से भी मेधावियों को सम्मानित करने की मांग करने के लिए एक मांग पत्र बीएसए को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed