{"_id":"5c0c224dbdec2241921706c1","slug":"81544299085-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में आठ तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज, पांच को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में आठ तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज, पांच को जेल
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बुलंदशहर हिंसा के बाद पुलिस ने गो तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हर एक थाने में टीम गठित कर दी गई हैं। गांव के चौकीदार, ग्राम प्रधान और लेखपाल पुलिस टीम के साथ चौबीस घंटे अपडेट रहेंगे।
पिछले तीन दिन में पुलिस ने तीन मामलों में आठ तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस तस्करों पर शिकंजा कसने को जपनद की सीमाओं से सटे दूसरे जनपद पुलिस के साथ बैठक करने जा रही है।
गोहत्या के विरोध में बुलंदशहर में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सहित दो की हत्या कर दी गई। इसके बाद शासन सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव ने जनपद में गो तस्करी होने पर सीधे डीएम एसपी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
उधर एडीजी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद बुलंदशहर में पुलिस अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया गया है। इसके बाद जनपद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले तीन दिन में जनपद पुलिस ने तीन ठिकानों पर छापा मारकर पचास किलो गो मांस के अलावा दो क्विंटल भैंस का मांस पकड़ा है। तीनों मामलों में आठ लोगों को नामजद किया गया। जबकि पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पशुओं के अवैध कटान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को सभी थानों में टीम गठित की गई है। यह टीम गांव के चौकीदार, ग्राम प्रधान और लेखपालों से अपड़ेट रहेंगी।
शहर हो या ग्रामीण कहीं भी गोवध या अवैध बूचड़खाने संचालित नहीं होने दिए जाऐंगे। एसपी ने पिछले एक साल में गो तस्करी में पकड़े गए 232 तस्करों की सूची रेंज के थानों को भेजी है।
इतना ही नहीं जनपद पुलिस मुरादाबाद, हापुड़, बिजनौर, बुलंदशहर, कांठ पुलिस के साथ बैठक करने जा रही है। एसपी मुताबिक इन थानेदारों की लापरवाही की वजह से तस्कर पशु लेकर अमरोहा की सीमा में घुस आते हैं।