{"_id":"5bedc155bdec22697300c39e","slug":"81542308181-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय चरण की आईएसओ मानक प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय चरण की आईएसओ मानक प्रशिक्षण संपन्न
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसओ मानकों का राजस्व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
नजीबाबाद। आईएसओ मानकों में तहसील को ढालने के लिए दिल्ली से आई टीम ने राजस्व कर्मचारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में इंडियन स्टेंडर्ड आर्गेनाइजेशन के सीईओ पंकज माथुर और आजाद सिंह ने बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मचारियों को नजीबाबाद तहसील को मॉडल तहसील बनाने के लिए मानकों पर खरा उतरने का प्रशिक्षण दिया। ड्बाकरा हॉल एसडीएम के निर्देशन में नजीबाबाद तहसील भवन के जीर्णोद्धार के साथ रिकॉर्ड रूम आदि को आईएसओ मानकों में ढालने के लिए तीन माह से अभियान जारी है। तहसीलदार राधेश्याम की मौजूदगी में दिल्ली से आई टीम ने तहसील के राजस्व कर्मचारियों को आईएसओ के दूसरे चरण में 5 एस मानकों के संबंध में राजस्व कर्मचारियों को बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न पटल के अभिलेखों की छंटाई, उन्हें सुव्यवस्थित रखने आदि के मांगों के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने राजस्व कर्मचारियों से आईएसओ मानकों के अनुरूप राजस्व कार्यों को व्यवहार में लाने की सलाह दी कि समस्त आईएसओ मानकों के पूरा होने के बाद तहसील को जल्द लसे जल्द मॉडल तहसील का दर्जा मिल सके।