{"_id":"5ba14ba1867a5501346c309d","slug":"81537297313-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को स्वच्छता आंदोलन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को स्वच्छता आंदोलन के लिए किया प्रेरित
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को स्वच्छता आंदोलन के लिए किया प्रेरित
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई की गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम अधिकारी डा.शशिप्रभा ने बताया कि हमें स्वयं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला भाग्यशाली है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल से सीधे संवाद में वार्ता की। यह सौभाग्य पूरे देश में सिर्फ 18 व्यक्तियों को ही प्राप्त हुआ है। डा.शशिप्रभा ने कहा कि हमें स्वस्थ रहना है तो स्वच्छ रहना ही होगा। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खन्ना ने बताया कि हम सबके अंदर गंदगी न फैलाने की भावना होनी चाहिए। गंदगी की वजह से अनेक बीमारियां होती हैं। डा.रेणु शर्मा ने कहा कि स्वयं सेविकाएं सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। डा.अंजू बंसल ने कहा कि पहले हमें खुद को और फिर देश को स्वच्छ करना है। इस दौरान रजनी, अनुराधा, मीनू, शाजिया, प्रिंसी आदि मौजूद रहे।