{"_id":"5b918128867a557ece01d533","slug":"81536262440-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट एवं पदोन्नति के विरोध में गरजे लोग, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट एवं पदोन्नति के विरोध में गरजे लोग, नारेबाजी
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारत सरकार द्वारा हाल में पारित संशोधित एससी/एसटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में क्षत्रिय महासभा सहित सवर्ण संगठनों ने कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर तत्काल सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बरकरार नहीं रखने पर आंदोलन की चेतवानी दी है।
गुरुवार को भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले तमाम सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह चौहान ने कहा कि समस्त सवर्ण समाज हाल की पारित एससी/एसटी एक्ट का पुरजोर विरोध करता है। क्योंकि इस एक्ट के कारण जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। जबकि एक बड़ा तबका दूसरे समाज के प्रति नफरत भरा आचरण करेगा। पुराने एक्ट में केवल 18 धाराएं थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 47 कर दिया है। सरकारी आंकड़े भी दर्शाते हैं कि एससी/एसटी एक्ट के अधिकांश केस झूठे होते हैं। मास्टर रविकरण सिंह गहलोत, गुड्डो चौहान, कपिल शर्मा, अतुल पंडित, जगवीर सिंह, दीपक गहलोत, प्रदीप शर्मा, गोरव, अनुज शर्मा, वरूण द्विवेदी, वीरभान चौहान, मास्टर भोलू सिंह चौहान, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय सवर्ण समाज ने भी एक्ट का विरोध किया है।