फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्मचारियों की समस्या निदान के लिए दिया धरना

कर्मचारियों की समस्या निदान के लिए दिया धरना

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्या निदान के लिए दिया धरना
कर्मचारियों की समस्या निदान के लिए दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना दिया।
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने धरने में कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगे लंबे समय से लंबित चल रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार असंवेदनशीलता व हठधर्मिता दिखाते हुए समस्याओं का निस्तारण नहीं करा रही है। संरक्षक दुर्गा सिंह व मंत्री देशराज सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों से प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को कहा गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने, अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाले मामलों में मार्गदर्शक सिद्धांतों को घोषित कर उनका पालन करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांग की गई। धरने में ईश्वर सिंह, शूरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कविराज सिंह, मनोज कुमार, सुनील त्यागी, राजवीर सिंह, गोपाल सिंह, जयप्रकाश पाल, सुरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed