फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने गन्ना भुगतान और बिजली का मुद्दा उठाया

किसानों ने गन्ना भुगतान और बिजली का मुद्दा उठाया

Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना भुगतान और बिजली का मुद्दा उठाया
हसनपुर। भारतीय किसान संघ की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद गन्ना भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं होने कारण किसान बिजली बिल और बैंकों का ऋण आदि जमा करने में असमर्थ है। जिसका खामियाजा किसान पर लगने वाले अतिरिक्त ब्याज के रुप में भुगतना पड़ रहा है। किसानों की जोत घटती जा रही है और बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते किसान कनेक्शन कटवाने को विवश है। अन्य प्रदेश की तरह किसानों के बिलों को ब्याज रहित और वर्ष में दो बार जमा कराने, बिल कम कराने की व्यवस्था की जाए। राशन कार्डों के सत्यापन के नाम पर पात्र लोगों को अपात्र दर्शाकर राशन कार्ड से मुक्त किया जा रहा है। कहा गया कि किसान सेवा सहकारी समिति गारवपुर में आरसी के नाम पर वसूली में बकायेदार किसानों से भेदभाव बरत रहे हैं। जो किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। जो दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाए। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 18 जुलाई को किसान दिवस में प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया। इस मौके पर सुक्रमपाल सिहं, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कोविन्द्र सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुशील भगत, जितेंद्र सिंह, अरविंद, महिपाल सिंह, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed