फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेवा करने वाला ही रोटेरियन कहलाने का अधिकारी

सेवा करने वाला ही रोटेरियन कहलाने का अधिकारी

Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सेवा करने वाला ही रोटेरियन कहलाने का अधिकारी
हसनपुर। रोटरी क्लब की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दूसरों के हित के लिए काम करने की बात कही गई।
विज्ञापन

गुरुवार को मैथिली गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा की यूथ एक्टिविटी जरुरी है। 22 सितंबर से 25 सितंबर तक दुबई में इंटरसिटी होगी। उप मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं से ऊपर उठकर सेवा करता है वही रोटेरियन कहलाने का अधिकारी है। रोटेरियन अपना हित न सोच कर दूसरों के हित के लिए कार्य करता है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि आयोजन बहुत सराहनीय है रोटरी क्लब वास्तव में गरीबों कमजोरों के लिए सेवा कार्य करता है। सतेंद्र त्यागी ने पिछले वर्ष के कार्य पढ़कर सुनाएं। पूर्व अध्यक्ष आदेश अग्रवाल को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के पद पर भी नियुक्त किया गया। वर्ष 2018- 19 के लिए सतेन्द्र त्यागी अध्यक्ष और सौरभ गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर सहायक मंडल अध्यक्ष विनोद सक्सेना, अभयानंद रस्तोगी, अमित गर्ग, सुरेश अग्रवाल, सुनील शर्मा एडवोकेट, डॉ.एम एस रे, कुलभूषण सक्सेना, नंदराम सिंह, कैलाश सिंह, अशोक गुर्जर, संगीता अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन महेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed