{"_id":"5aef4f894f1c1b65098b82e8","slug":"81525632905-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी नहीं बहाल की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी नहीं बहाल की विद्युत आपूर्ति
Updated Mon, 07 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेगावाला। आंधी आने के चार दिन बाद भी गांव खानजहांपुर बहादर में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। गांव वाले निगम अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
दो मई को आई आंधी में जिले भर की की बिजली लाइन पेड़ आदि गिरने से टूट गई थीं। निगम के अधिकारियों ने शहर की आपूर्ति में सुधार के लिए तो तुरंत कार्य शुरू करा दिया था, लेकिन गांव की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब भी कई जगह बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आंधी के दौरान गांव खानजहांपुर बहादर के बाहर की ओर रखा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया था और कई खंभे व लाइन भी टूट गई थीं। निगम के अधिकारियों को गांव वालों ने तुरंत ही इसके बारे में बता दिया था। लेकिन अभी तक न तो नए खंभे लगाए गए हैं और न ही ट्रांसफार्मर को ऊपर रखा गया है। दो मई से ही पूरे गांव की बिजली गुल है। गांव वाले अपने मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जा रहे हैं। निगम के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जेई जाहिद इकबाल के मुताबिक ट्रांसफार्मर व लाइन ठीक करने के लिए ठेकेदार को बोल दिया गया है।