फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रम्मनवाला में अवैध खनन पकड़ने के बाद ठनका माथा

रम्मनवाला में अवैध खनन पकड़ने के बाद ठनका माथा

Wed, 02 May 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
रम्मनवाला में अवैध खनन पकड़ने के बाद ठनका माथा
नजीबाबाद। अवैध खनन के मामले लगातार सामने आने और मंगलवार को अवैैध खनन में लगी जेसीबी पकड़े जाने पर प्रशासन का माथा ठनक गया है। अब प्रशासन अवैध खनन को लेकर राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल राजस्व कर्मियों को डेली रिपोर्ट के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रम्मनवाला में मालन नदी से रेत और खेतों से मिट्टी खनन के मामले के बाद से प्रशासन सकते में है। बुधवार को एसडीएम एसके सिंह ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर निगाह रखी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। स्पष्ट किया कि स्टोन क्रेशरों के वाहनों के ओवरलोड संचालन की शिकायतें मिल रही हैं। वाहनों में ओवरलोडिंग मिली, तो ऐसे वाहनों को तुरंत सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सुरेश कुमार ने रम्मनवाला में अवैध खनन को गंभीरता से लिया। जेसीबी से अवैध खनन होने और क्षेत्रीय लेखपाल को इस संबंध में सूचना न मिलने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध खनन को लेकर अब राजस्व कर्मियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। खनन क्षेत्रों से जुड़े राजस्व कर्मी अपने क्षेत्रों की डेली रिपोर्ट देंगे। गौरतलब है कि काफी समय से अवैध खनन के मामले सामने आने के बाद से अब तक भी प्रशासन द्वारा किसी राजस्व कर्मी से जवाब नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपरों पर वेल्ड हो रही एक्स्ट्रा बॉडी
नजीबाबाद। तत्कालीन सपा सरकार में हुए ताबड़तोड़ खनन की तर्ज पर एक बार फिर से क्षेत्र में खनन शुरू होने की सुगबुगाहट है। पिछले कुछ महीनों से नदारद डंपर न केवल सड़कों पर नजर आने लगे हैं, बल्कि ट्रांसपोर्टरों ने डंपरों पर लोहे की अतिरिक्त चादर वेल्ड कराकर बॉडी को बड़ा करना शुरू कर दिया है। ताकि कम समय में ज्यादा खनन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed