फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायत उपचुनाव बिजनौर

पंचायत उपचुनाव बिजनौर

Tue, 13 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव  बिजनौर
ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यके अधिकांश पद रहे खाली
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामजदगी हुई। चार ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 12 नामांकन पत्र भरे गए हैं। बीडीसी के लिए छह ब्लाक में सात पदों के लिए 10 दावेदारों ने नामजदगी कराई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए स्योहारा ब्लॉक के वार्ड 51 के एक मात्र पद के लिए सात नामांकन पत्र भरे गए हॅैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम के अनुसार प्रधान पद के लिए धामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुबारकपुर ठपपा भारती में चार, कौड़ीपुरा में तीन, नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फलौदी में एक , नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत असदपुर अमरौली में दो हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ननुपुरा में दो दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे हें। बीडीसी पद के लिए किरतपुर ब्लॉक के वार्ड 82 के लिए एक, कोतवाली ब्लॉक की वार्ड 140 के लिए एक, नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड 45 व 140 के लिए एक एक , मोहम्मदपुर देवमल के वार्ड 82 के लिए तीन, स्योहारा ब्लॉक के वार्ड 28 के लिए दो तथा हल्दौर ब्लॉक में रिक्त एक एक पद के लिए एक दावेदार ने नामजदगी कराई है। सदस्य पद के लिए अफजलगढ़ ब्लाक में छह पदों में से एक, धामपुर में आठ में से चार, नहटौर ब्लॉक में एक पद पर एक, किरतपुर में सात में से चार, कोतवाली ब्लॉक में 16 में से नौ, जलीलपुर ब्लॉक में 58 में से चार, नजीबाबाद ब्लॉक में 42 में सात, नूरपुर ब्लॉक में 12 में से पांच, मोहम्मदपुर ब्लॉक में 128 में सात, स्योहारा ब्लॉक में आठ में सात तथा हल्दौर ब्लॉक में रिक्त 91 पदों में से 12 पर नामांकन पत्र भरे गए हैं। ग्राम पंचायतों में सदस्य के अधिकांश पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed