फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता ने सपा के अबुल कलाम अंसारी को पराजित किया

भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता ने सपा के अबुल कलाम अंसारी को पराजित किया

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता ने सपा के अबुल कलाम अंसारी को पराजित किया
भाजपा के राजू ने सपा के अबुल कलाम को हराया
विज्ञापन

- विजयी प्रत्याशी को मिले 8093 वोट, सपा झोली में महज 6196 वोट आए
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता ने सपा के प्रत्याशी अबुल कलाम अंसारी को 1897 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। राजू गुप्ता को 8093 वोट मिले, जबकि अबुल कलाम अंसारी को 6196 वोट पर सिमट गए।
निर्वाचन अधिकारी की घोषणा के अनुसार कुल 23,736 वोट पड़े। इनमें से रालोद के मोहम्मद इरफान को 115, कांग्रेस के निखिल को 198, एआईएमआईएम के आबिद हसन को 299, बसपा के शहजाद अली अंसारी को 239, भाजपा से बागी हुए अंकुर अग्रवाल को 56, जावेद को 100, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार को 1092, रवि चौधरी को 5812, राजीव कुमार सिंह चौहान को 370, रामकिशन सिंह को 76, शाजिद हुसैन को 128, सौरभ राजपूत को 53 वोट मिले हैं। जबकि नगर के 27 मतदाताओं ने इन सभी प्रत्याशियों को नकार दिया है। 25 वार्डों की नगर पालिका में वार्ड नंबर एक से तरुण कुमार 383 वोट पाकर जीते। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जावेद को 233 वोट मिले।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो से बबली वाल्मीकि को 531, उनके प्रतिद्वंद्वी को 131, वार्ड नंबर तीन से अस्मिता को 357, उनकी प्रतिद्वंद्वी कृष्णा को 323, वार्ड नंबर चार से रुक्मिणी को 356, उनकी प्रतिद्वंद्वी अनिता को 187, वार्ड पांच से मायादेवी को 465, उनकी प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी को 339, वार्ड छह से शमशेर अली को 475, उनके प्रतिद्वंद्वी सुलेमान को 389, वार्ड नंबर सात से रेखा सैनी को 421, उनकी प्रतिद्वंद्वी सनो बेगम को 353, वार्ड नंबर आठ से सुरेंद्र सिंह को 377, उनके प्रतिद्वंद्वी नौशाद को 262, वार्ड नौ से अरविंद जौशी को 353, उनकी प्रतिद्वंद्वी कमलेश देवी को 258 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दस से फरीद अहमद को 228, उनके प्रतिद्वंद्वी आसिफ 204, वार्ड 11 से हारून को 321, उनके प्रतिद्वंद्वी आफताब को 210, वार्ड 12 से रिहान शेख को 293, उनके प्रतिद्वंद्वी अकबर दीवाना को 245, वार्ड 13 से दानिश को 274, उनके प्रतिद्वंद्वी सुशांत सक्सेना को 212, वार्ड 14 से कमलेेेश सैनी को 411, उनकी प्रतिद्वंद्वी रेनू को 251, वार्ड 15 से बबली सैनी को 291, उनकी प्रतिद्वंद्वी सविता को 338, वार्ड 16 से शहाना को 231, उनके प्रतिद्वंद्वी गुड्डू को 204, वार्ड 17 से अफसर कुरैशी को 400, उनके प्रतिद्वंद्वी तस्लीम को 350, वार्ड 18 से आफताब को 223, उनके प्रतिद्वंद्वी राशिद को 294, वार्ड 19 से जितेंद्र गोयल को 210, उनके प्रतिद्वंद्वी धीरज को 189, वार्ड 20 से अजय मित्तल को 408, उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद शर्मा को 384, वार्ड 21 से इमरान को 312, उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश को 269, वार्ड 22 से अजमल को 200, उनके प्रतिद्वंद्वी रजनीश को 125, वार्ड 23 से हैदर अली को 309, उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज को 152, वार्ड 24 से नाजरीन को 536, उनके प्रतिद्वंद्वी रेश्मा को 301 और वार्ड 25 से सरदार जसप्रीत सिंह रॉकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव छावड़ा को छह वोटों से पराजित किया। रॉकी को 237 और राजीव छावड़ा को 231 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed