{"_id":"59c7fb724f1c1b36688b669a","slug":"81506278258-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा नदी के कटान से तटबंध को खतरा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा नदी के कटान से तटबंध को खतरा, ग्रामीणों में दहशत
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश से धारा नदी में उफान आने से तटबंध को खतरा पैदा हो गया है। तटबंध टूटने के भय से आधा दर्जन से ज्यादा गांव में जलभराव की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी तटबंध की पेचिंग का काम नहीं हुआ। ग्रामीण कारसेवा कर तटबंध को बचाने में जुटे हैं। वहीं खो नदी में उफान आने से नंदगांव पर खतरा बढ़ गया है। नदी तेजी से कटान कर रही है।
दरवारा सिंह, जगीर सिंह, निरंजन सिंह, हीरा सिंह, निर्मल सिंह, संपूर्ण सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से धारा नदी दो दिन से उफान पर है। नदी के तेज बहाव ने गांव घासीवाला के पास तटबंध का कटान शुरू कर दिया है। रविवार की दोपहर बाद नदी का पानी उतरने के बाद ग्रामीण बचाव कार्यों में जुट गए। ग्रामीणों ने कार सेवा कर तटबंध का कटान रोकने के लिए साइड में पेड़ काटकर लगाए, ताकि तटबंध को पानी के कटान से बचाया जा सके। नदी के तटबंध टूटने से उमरपुर नत्थन, गोसांईवाला, लाब्दीपुर, घासीवाला, माधोवाला में पानी आने का खतरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों व शासन प्रशासन से तटबंध की समस्या से अवगत कराया गया, फिर भी अधिकारियों ने तटबंध की पेचिंग कराने की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने डीएम गांव की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कराने की मांग की है।
नंदगांव में पानी आने का खतरा
खो नदी में तेज उफान आने से नंदगांव में पानी आने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी गांव से पांच छह मीटर की दूरी पर बह गया है। आरोप है कि कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन भेजने के बाद भी गांव की सुरक्षा के लिए कार्य नहीं किए गए। सिंचाई विभाग शासन से बजट मंजूर न होने का रोना रो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव को बचाने की मांग की है। उधर, एसडीएम आजाद भगत का कहना है कि जांच कराकर शीघ्र ही गांव में तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी।