फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एबीवीपी ने कॉलेज गेट पर की तालाबंदी

एबीवीपी ने कॉलेज गेट पर की तालाबंदी

Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने कॉलेज गेट पर की तालाबंदी
बिजनौर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीकॉम में व्यावसायिक पाठ्यक्रम पढ़कर आए विद्यार्थियों के एडमिशन न करने का आरोप लगाते हुए वर्धमान कॉलेज में तालाबंदी कर दी। करीब तीन घंटे तक कॉलेज गेट पर ताला लगा रहा। विश्वविद्यालय से एडमिशन को झंडी मिलने के बाद गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में एडमिशन चल रहे हैं। इंटर से व्यावसायिक शिक्षा विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन विद्यालय में नहीं लिया जा रहा था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर जान बूझकर एडमिशन न करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब साढ़े दस बजे कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर दी और नारेबाजी की। करीब दो बजे कॉलेज प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के बाद विद्यार्थियों के एडमिशन लिए गए। प्राचार्या प्रोफेसर सीएम जैन के अनुसार विद्यार्थियों के एडमिशन के संबंध में विश्वविद्यालय कार्यालय से दिशा निर्देश लिए गए हैं। उनके अनुरूप ही विद्यार्थियों का एडमिशन किया गया है। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के एडमिशन के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed