{"_id":"5984c2ff4f1c1b1f3f8b456b","slug":"81501872895-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर व बिजनौर से खाद्य पदार्थ के 16 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर व बिजनौर से खाद्य पदार्थ के 16 नमूने लिए
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चांदपुर और बिजनौर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 16 नमूने लिए।
खाद्य विभाग की टीम ने चांदपुर में परिधि स्वीट्स भंडार, महावीर सिंह, इरफान, कुलदीप के यहां से मिश्रित दूध, सुल्तान स्वीट शॉप रसगुल्ला, बीकानेर स्वीट के यहां से रसगुल्ला और कलाकंद, मोहल्ला पतियापाड़ा के शुऐब के यहां से सफेद रसगुल्ला, अलीहसन स्टवीट के कलाकंद, प्रजापति मिष्ठान भंडार से दही, सुशील कुमार के यहां से घेवर और ओमप्रकाश के यहां से फ्रोजेन डेजर्ट, बिजनौर के गांव मुबारकपुर के आरिफ, गांव जलालपुर काजी के देवेंद्र, मुबारकपुर तालन के शाहिद, बुखार के जुल्फकार से मिश्रित दूध का नमूना लिया। खाद्य विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार में लगातार अभियान जारी रहेगा। खाद्य विक्रेताओं को मिलावटी सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। टीम में सीएफएसओ जेपी सिंह समेत सात एफएसओ शामिल रहे।