{"_id":"5974f27a4f1c1ba56c8b469d","slug":"81500836474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर टेंपों की भिड़ंत में महिला की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर टेंपों की भिड़ंत में महिला की मौत, कोहराम
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दो टेंपों टकराए, महिला की मौत
धामपुर (बिजनौर)। हाईवे पर दो टेंपों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाहर रेफर कर दिया।
अफजलगढ़ के गांव गढ़वाला के एक दर्जन लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने धामपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए एक टेंपों किराए पर लिया था। सवारियां टेंपों में सवार होकर धामपुर आ रही थी। आरएसएम तिराहे पर सवारियों से भरे टेंपों की भिड़ंत सामने से आ रहे टेंपों से हो गई। जिसमें सवारियों से लदा टेंपों पलट गया। दुर्घटना में हरिद्वार जा रहे सवारियों में बाला देवी पत्नी बलवंत सिंह, शिवचरन, बलवंत सिंह, उर्मिला देवी, रामनाथ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में घायल बाला देवी की बिजनौर भेजा गया जहां रास्ते में ही मौत हो गई। टेंपों चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। उधर, कोतवाल संजय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।