{"_id":"596d06b44f1c1b7f458b470a","slug":"81500317364-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा
स्योहारा (बिजनौर)।
ओडीएफ योजना में बनाये जा रहे शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए गांव रवाना शिकारपुर के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उधर, ग्रामप्रधान और ग्राम सचिव ने एक ग्रामीण के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को दी।
ग्राम रवाना शिकारपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को शौचालयों की जांच के लिए जिला स्तरीय एक टीम गांव शिकारपुर गई। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही टीम चली गई। ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान वरिशा खातून और ग्राम सचिव सलीम अहमद पर शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का का आरोप लगाया। कहा कि इस घटिया सामग्री से बना शौचालय कभी भी गिर सकता है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने थाने पहुंच कर ग्रामीण सौवीर सिंह के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा कार्य न करने देने की तहरीर दी। पुलिस ने सौवीर सिंह को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
उधर, सौवीर के पक्ष में ट्रैक्टर ट्रालियों में ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय में आ गये और ग्रामप्रधान और ग्राम सचिव के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करते हुए शौचालय में 12 हजार रुपये के स्थान पर मात्र सात हजार रुपये लगाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप सिद्ध नहीं हो रहा है। ग्रामीण शौचालयों घटिया सामग्री लगाये जाने का विरोध कर रहे थे।