{"_id":"60c8f1328ebc3e6710707fd6","slug":"80-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-neck-of-the-shop-bijnor-news-mrt542909672","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का गल्ला तोड़कर 80 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का गल्ला तोड़कर 80 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां के गन्ना क्रय केंद्र के निकट स्थित लोहे की एक दुकान पर एक दुकानदार के पुत्र से सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति के साथ पहुंची महिला ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर उसके अंदर रखी करीब अस्सी हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों चोरों की तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
गांव पैजनियां निवासी प्रमोद कुमार फौजी की बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गन्ना क्रय केंद्र के निकट लोहे, रेत व सीमेंट की दुकान है। दुकानदार के अनुसार वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पुत्र सचिन कुमार सैनी को दुकान पर बैठाकर रेत से लदा ट्रक तुलवाने समीप ही एक धर्मकांटे पर गया था। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति और महिला उनकी दुकान से कुछ दूरी पर आकर रुके। बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने उसके साथ पीछे बैठी महिला को उसकी दुकान से कुछ दूर पहले उतार दिया और स्वयं दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा। उक्त व्यक्ति ने दुकानदार के पुत्र को एक अन्य दुकान में सामान खरीदने के लिए देखना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने मौका देख दूसरी दुकान के गल्ले का लॉक तोड़कर उसके अंदर रखी करीब अस्सी हजार रुपये की नकदी निकाल ली और वहां से पैदल फरार हो गई।
कुछ देर बाद बाइक सवार व्यक्ति भी अपनी बाइक लेकर वहां से निकल गया। इसके बाद दुकानदार के पुत्र को गल्ले से रुपये चोरी होने का पता और उसने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। दुकानदार स्वामी मौके पर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों चोरों की जगह-जगह तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर पैजनियां चौकी में दी है।