फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   80 percent of Corona infected contacts will be investigated

कोरोना संक्रमित के 80 प्रतिशत संपर्क वालों की होगी जांच

Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
80 percent of Corona infected contacts will be investigated
कोरोना संक्रमित के 80 प्रतिशत संपर्क वालों की होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए शासन ने कंटेनमेंट जोन एवं निगरानी (सर्विलांस) के माध्यम से और अधिक अपेक्षित सावधानियां बरतने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कोरोना संक्रमित मरीज के 72 घंटों के भीतर संपर्क में आने वाले कम से कम 80 प्रतिशत लोगों की खोज कर कोविड जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
एक दिसंबर से 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एक से अधिक, अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और दस साल की आयु से नीचे के बच्चे बाहर निकलने को मनाही है। जिले के सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कार्यालयों में आने वाले लोगों को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना बेहद ही जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में त्यौहारी सीजन, शीतकाल के आगमन पर लापरवाही के दृष्टिगत इस महामारी के पुन: प्रसार होने की आशंका है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगरीय निकाय प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन करते हुए कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट मानदंडों का सख्ती से अनुपालन कराए। जिला प्रशासन अपने स्तर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करे। कोविड-19 के लिए संवेदनशील एवं उच्च संभावना वाले क्षेत्रों को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट जोन का प्रभावी ढंग से चिन्हांकन किया जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन को राज्य की वेबसाइट पर अपलोड करने और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed