फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   7.5 thousand employees will take training

7.5 हजार कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
7.5 thousand employees will take training
नजीबाबाद के श्यामीवाला में बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  लोकसभा चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों के प्रथम प्रशिक्षण की तैयारी पूरी हो गई है। प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण होगा। कर्मचारियों को चुनाव संबंधी जानकारी देने के साथ ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण मास्टर टेनर देंगे। प्रशिक्षण प्रभारी एडीएम न्यायिक नितिन मदान के अनुसार पांच दिन में साढे़ सात हजार से अधिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

   प्रशिक्षण प्रभारी एडीएम न्यायिक के अनुसार लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 23 से 27 मार्च तक है। प्रशिक्षण नूरपुर मुरादाबाद रोड पर स्थित विवेक कालेज में है। जिले में कुल 2994 बूथ है। इन बूथों पर करीब 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी है। प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण है। इनकी संख्या करीब छह हजार है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रकार कुल करीब 7600 कर्मचारियों को पांच दिन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विवेक कॉलेज के 25 कमरों में दो-दो शिफ्ट में प्रशिक्षण है। एक शिफ्ट में करीब 800 कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से एक बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक है। पहले चुनाव संबंधी जानकारी इसके बाद ईवीएम का प्रशिक्षण होगा। ड्यूटी पत्र भेज दिए गए हैं। कर्मचारी समय से प्रशिक्षण लेने पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
नजीबाबाद/मंडावली में एसडीएम उमेश कुमार मिश्र और सीओ महेश कुमार ने नगर पंचायत साहनपुर, मंडावली के मुस्सेपुर और रामनगर तथा भागूवाला के श्यामीवाला में श्रेणी में चिह्नित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों से जुड़े पूर्व से चले आ रहे विवादों, राजनीतिक और भौगोलिक समस्याओं के संबंध में क्षेत्रीय ग्रामीणों से बातचीत की। रामनगर और मुस्सेपुर मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय एसआई साहब सिंह व हरेंद्र सिंह शामिल थे जबकि साहनपुर मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान साहनपुर चौकी प्रभारी कुलदीप त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का   होगा टेस्ट
बिजनौर। प्रशिक्षण प्रभारी एडीएम न्यायिक नितिन मदान ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों का टेस्ट होगा। कर्मचारियों को एक प्रश्नपत्र दिया जाएगा। प्रश्नपत्र में 25 सवाल होंगे। सभी प्रश्न प्रशिक्षण में दी गई जानकारी पर आधारित होगी। कर्मचारी को टेस्ट में पास होना जरूरी है। ब्यूरो

द्वितीय चरण का प्रशिक्षण अप्रैल में
बिजनौर। प्रशिक्षण प्रभारी के मुताबिक कर्मचारियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण अप्रैल के    प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।   द्वितीय चरण में लोकसभा चुनावी ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी शामिल होंगे। रिजर्व मे रहने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी इन्हीं   के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed