{"_id":"5bfd97ccbdec2241c1712b87","slug":"71543346124-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली घोषणा की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली घोषणा की सराहना की
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा
बिजनौर। अटेवा की बैठक में दिल्ली सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने की सराहना की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को संसद मार्च में जिले के भी हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। देश के 22 राज्यों के कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए थे। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार ने युवा कर्मचारियों के भविष्य की मूलभूत आवश्यकता को समझकर मंच से पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के हित में अच्छा काम किया है। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि अगर कर्मचारी ऐसे संघर्ष करते रहे तो पूरे देश में सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन जल्द मिलेगी। इस दौरान गौरव गौड़, कामिनी दिवाकर, कौशल, गीता रानी, किरन, गर्वित चौधरी, ज्ञानेंद्र, भूपेंद्र चौधरी आदि रहे।