फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बूथ कमेटियों को मजबूत कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया

बूथ कमेटियों को मजबूत कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया

Mon, 22 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बूथ कमेटियों को मजबूत कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया
बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन

धामपुर। सपा के बूथ सम्मेलन में बूथ कमेटियों को मजबूत कर प्रदेश और केंद्र से भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। उन्होंने बूथ कमेटियों को मजबूत कर 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सपा में शामिल करने को प्रेरित किया।

रविवार को आरएन इंटर कॉलेज में आयोजित बूथ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई है। जनता को जो भरोसा दिलाकर सत्ता हासिल की थी, उस एक भी वादे पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार खरी नहीं उतरी। रोजगार से लेकर व्यापार, शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जस का तस बना है। युवाओं को नौकरियों के नाम पर छला जा रहा है। गन्ना मूल्य समय पर नहीं मिल रहा है। प्रदेश के किसान कर्जदार होने पर मजबूर हो रहे हैं। अब अभी किसानों पर बैंकों का करोड़ों रुपये कर्ज है। जो सरकार ने माफ नहीं किया। प्रदेश की सरकार से जनता पूरी तरह से परेशान है। प्रदेश में अपराधों पर कोई अंकुश नहीं है। कार्यक्रम के दौरान दो सौ से ज्यादा युवाओं ने सपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, पूर्व सांसद शीशराम रवि, स्वामी ओमवेश, पूर्व चेयरमैन शेरकोट कमरूल इस्लाम, जिला अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक मनोज पारस, नसीम राणा, अमित चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed