{"_id":"5ba7e092867a55013061beec","slug":"71537728658-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर नकब लगाकर एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर नकब लगाकर एक लाख की चोरी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रूखालू। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर में शनिवार को चोरों ने किसान के घर में पीछे से कूमल लगाकर करीब एक लाख रुपये के सामनों की चोरी कर ली। चोर मेंथा ऑयल, आभूषण, कपड़े, नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी कुंदन शनिवार की रात अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर उसके घर में पीछे से कूमल लगाकर कमरे में घुस गए। जहां रखा बीस लीटर मैंथा तेल, एक किलो पांच सौ ग्राम चांदी, सोने के दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी सोने की लौंग, एक सोने की अंगूठी, एक हजार रुपये की नगदी, कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए। चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई है।