{"_id":"5ba67f41867a557f180c4920","slug":"71537638209-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति-जनजाति मेधावी कल्याण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति-जनजाति मेधावी कल्याण समिति की बैठक
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति-जन जाति के मेधावी होंगे सम्मानित
नजीबाबाद। अनुसूचित जाति-जनजाति मेेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति बिजनौर 21 अक्तूबर 2018 को मेधावी विद्याथियों को सम्मानित करेगी। समिति की बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों के शैक्षिक मार्गदर्शन के लिए भी रचनात्मक कार्य करने का निर्णय लिया गया।
समिति की बैठक आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के डॉ.भीम राव आंबेडकर के मूलमंत्र को साकार बनाने का संकल्प लिया। डॉ.भूपेंद्र कुमार ने समिति द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति के वर्ष 2018 में हाईस्कूल से लेकर आईएएस, पीसीएस, एमबीएस, नेट आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावियों को 21 अक्तूबर 2018 को बिजनौर में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित करने की घोषणा की।
शिक्षक रजनीश कुमार ने मेधावियों से अपने प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति 15 अक्तूबर 2018 तक उपलब्ध कराने की सलाह दी। जितेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में जयराम सिंह, उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, चंद्रहास, विक्की, रामनाथ, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अभिनव मौर्य, चमन सिंह, सुशील कुमार, अजय, सतपाल सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
े