{"_id":"5b82f84742c7924661544d1d","slug":"71535309895-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में खाना मांगने को लेकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में खाना मांगने को लेकर युवक को पीटा
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। बारात में खाना मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। खाने को लेकर घरातियों ने ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। बेटे की सूचना मिलते ही पिता भी मौके पर पहुंचे तो उनके भी सिर पर ईट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगवार में अजगर सैफी का परिवार रहता है। रविवार को अजगर सैफी की बेटी की बारात आयी थी। जिसमें गांव के ही तौफीक पुत्र अबलू खाना खाने के लिए गया था। खाना मांगने को लेकर घराती पक्ष के अहसान पुत्र इस्लाम, वसीम, नईम, नसीम पुत्रगण अलीमुद्दीन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें तौफीक घायल हो गया। बेटे के मारपीट की सूचना पर पहुंचे पिता अबलू पुत्र मोहम्मद के सिर पर भी ईट से वार कर दिया। जिससे अबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है।