{"_id":"5b5a1ccf4f1c1b4b748b7270","slug":"71532632271-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीहॉक बिजनौर ने 8-2 से विजय पताका फहराई
बिजनौर। ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब बिजनौर के तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन नेहरू स्टेडियम में बुधवार से चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता चल रही है।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच बुलवरिन बिजनौर एवं बिजनौर वारियर्स के बीच हुआ। यह मैच 01-01 से ड्रा हो गया। बुलवरिन के मिलीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा किया। दूसरे मुकाबले में वैम्पायर बिजनौर एवं दबंग बिजनौर की टीम भिड़ीं। इसमें दबंग बिजनौर ने 2-0 से विजय पताका फहराई। फरमान और रोहित ने दो शानदार गोल कर टीम को विजय दिलाई। तीसरा मैच सीहॉक बिजनौर एवं बुलवरिन बिजनौर के बीच हुआ। इसे सीहॉक ने 8-2 से जीता। कोच चित्रा चौहान के मुताबिक शुक्रवार को सेमिफाइनल का पहला मुकाबला बिजनौर किंग और सीहॉक बिजनौर के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच बिजनौर वारियर्स एवं दबंग बिजनौर के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर नागेंद्र सारस्वत, रेखा दाहिमा, हॉकी कोच चित्रा चौहान, मुकुल जाटलान, धर्मदेव भाटी, विकास अग्रवाल, शकील अहमद, सुरेंद्र कुमार, मुदस्सर जैदी, विनीत कुमार, विजय कुमार, अनमोल सक्सेना आदि मौजूद रहे।