{"_id":"5b240d334f1c1bae6e8b84ba","slug":"71529089331-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से टकराकर होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से टकराकर होमगार्ड की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। थाना कोतवाली नगीना में तैनात एक होमगार्ड की किसी की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पुत्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव हुर्रनंगला निवासी नरेश कुमार (50) ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर-नगीना मार्ग स्थित गांव भूरापुर के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचने पर वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से नगीना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के पुत्र नितिन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर एसके सिंह का कहना है कि मृतक होमगार्ड नगीना थाने में ही तैनात था। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी शहर के ही भूमि विकास बैंक पर थी। शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी कर वापस लौट घर लौट रहा था।