फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोटामहादेव सिद्घ पीठ पर जलाभिषेक शुरू

मोटामहादेव सिद्घ पीठ पर जलाभिषेक शुरू

Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोटामहादेव सिद्घ पीठ पर जलाभिषेक शुरू
ओम नम: शिवाय की गूंज शुरू
विज्ञापन

- मोटामहादेव सिद्ध पीठ पर जलाभिषेक शुरू
फोटो- 07एनजेडबी05आर
नजीबाबाद/भागूवाला ।
भागूवाला से नजीबाबाद तक हर-हर, बम-बम की गूंज शुरू हो गई है। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्ध पीठ पर भी अनेक कांवड़िये प्रथम जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। नजीबाबाद नगर क्षेत्र सहित कई जगह शिव भक्तों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किए गए हैं।
महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरना शुरू हो गए हैं। रामपुर की तहसील स्वार के गांव सईदाबाद का कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से कंधों पर आकर्षक और विशाल कांवड़ लेकर नजीबाबाद पहुंचे। जत्थे में शामिल दीपक, हरिओाम, विरेंद्र, विक्की, सुनील, विनोद, मनोज, मुकेश, चीनू, रविंदर ने बताया कि मंगलवार को वह हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए चले थे। सईदाबाद के कांवड़ियों के जत्थे की कांवड़ क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

स्वयंभू मोटामहादेव सिद्ध पीठ पर पुजारी शशिनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों द्वारा प्रथम जलाभिषेक शुरू हो गया है। मोटामहादेव मंदिर परिसर में हर-हर, बम-बम, ओम नम: शिवाय, जय भोला भंडारी की गूंज से नगर क्षेत्र शिवमय हो गया है। मोटामहादेव मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवार्थ निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। उधर, नजीबाबाद के टीला मंदिर क्षेत्र, अग्रवाल धर्मशाला, नगर आरती सेवा समिति, शिवशक्ति धाम सीकेआई, कोतवाली मार्ग स्थित आकाशवाणी नजीबाबाद कॉलोनी के निकट तथा गुनियापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कांवड़ियों सेवार्थ शिविर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed