फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूल के गेट पर हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से लगी आग, बड़ा हादसा टला -फोटो

स्कूल के गेट पर हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से लगी आग, बड़ा हादसा टला -फोटो

Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से लगी आग, बड़ा हादसा टला -फोटो
विद्यालय के द्वार पर टूटकर गिरा बिजली का तार, लगी आग
विज्ञापन

हादसे से पंद्रह मिनट पहले ही हुई थी स्कूल की छुट्टी, टला बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बिजली विभाग की लापरवाही की बात कोई नई नहीं है। लापरवाही के चलते दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल गांव मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर में सोमवार केे हादसा होते होते बचा। विद्यालय की चहारदीवारी से सट कर 11 हजार की उच्चशक्ति के तार टूटकर गिर गया। जिससे चहारदीवारी से लेकर विद्यालय के मुख्यद्वार तक आग की लपटें उठने लगीं। जिस किसी ने ये भयावह नजारा देखा वह दंग रह गया। गनीमत रही उस समय विद्यालय के आसपास कोई नहीं था। पंद्रह मिनट पहले ही विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी।

हादसा नौ अक्तूबर दिन सोमवार को दोपहर का है। डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। पंद्रह मिनट बाद करीब पौने दो जब हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे आ गिरा। तार में करेंट प्रवाहित था। नाली में तार गिरने से आग लग गई। इतना ही नहीं विद्यालय के मेनगेट पर करीब पांच मिनट तक ऊंची लपटें उठती रहीं। गनीमत रही कि उस समय गेट पर कोई नहीं था। बच्चे अपने घरों को जा चुके थे। वहीं विद्यालय के एक शिक्षक ने मोबाइल में वीडियो बना कर इस भयावह प्रकरण को कैद कर लिया। बड़ा हादसा टल गया। जान माल की हानि नहीं हुई। विद्यालय स्टाफ ने विभाग को फोन कर जानकारी दी। प्रधानाचार्य तौफीक अहमद ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हालत में हैं। आए दिन लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। तार टूट कर गिरते रहते हैं। गनीमत रही जिस समय तार टूट कर गिरा। उससे कुछ देर पहले ही बच्चे अपने घरों को जा चुके थे। विभाग से लाइन बदलने की मांग की गई है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed