{"_id":"59c16d544f1c1b7d688b57e5","slug":"71505848660-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद की दोनों टीमों को मिले समान अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद की दोनों टीमों को मिले समान अंक
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच में सिटी क्लब नजीबाबाद और थापा क्लब नजीबाबाद की टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। मुकाबला बराबरी पर रहने पर दोनों टीमों को समान अंक प्रदान किया गया।
थापा फुटबॉल क्लब नजीबाबाद की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का लीग मैच थापा फुटबॉल क्लब और सिटी क्लब नजीबाबाद के बीच हुआ। पहले हाफ सिटी क्लब की टीम थापा फुटबॉल क्लब पर हावी रही, लेकिन गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में थापा फुटबॉल क्लब के स्ट्राइकर जयदीप और शुभम ने गोल किया, लेकिन रेफरी ने गोल को मान्य नही किया। मैच में अंतिम क्षणों तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।
मैच रेफरी डॉ. जीशान रिजवी, शन्नी, राज क्षेत्रीय की देखरेख में खेले गए लीग मैच में दोनों टीमों के बराबरी पर रहने पर उन्हें समान अंक प्रदान किए गए। टूर्नामेंट आयोजक क्लब के अध्यक्ष रवि थापा ने बताया कि सभी मैच लीग प्वांइट के आधार पर खेले जा रहे हैं। जो टीमें टॉप पर होंगी, वही जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बुधवार (आज) चौथा मैच थापा फुटबॉल क्लब नजीबाबाद और खालसा यूनाइटेड क्लब बड़िया के बीच खेले जाने की जानकारी दी।