फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   6807 and G-11 species of chilli will be grown in the sugarcane area

Bijnor News: गन्ना क्षेत्र में उगाई जाएंगी मिर्च की 6807 और जी-11 प्रजाति

Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
6807 and G-11 species of chilli will be grown in the sugarcane area
बिजनौर। किसी भी व्यंजन का स्वाद मिर्च के तड़के के बिना अधूरा है। वैसे तो जनपद में मिर्च का क्षेत्रफल नाममात्र का है, लेकिन आने वाले समय में उद्यान विभाग और निर्यातक जनपद में मिर्च की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। जहां विदेशों में मिर्च की मांग है, वहीं किसान भी कम खर्च में अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए जिले में 6807, जी-11 और गोल दाना प्रजाति की बुवाई कराएंगे।
विज्ञापन

गन्ना क्षेत्र में तीखी मिर्च तड़का मारेगी
जिले में मामूली क्षेत्रफल यानी पांच एकड़ में मिर्च की खेती होती है। विदेशों में मिर्च की मांग होने पर निर्यातक उद्यान विभाग के सहयोग से जिले के किसानों को मिर्च की खेती करने को प्रेरित कर रहे हैं। उनका दावा है कि 50 हेक्टेयर खेती के लिए किसानों से संपर्क किया गया है। फॉमर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड के निदेशक डॉ. शोएब ने बताया कि अधिक उत्पादन देने वाली मिर्च गोल दाना, 6807 व जी-11 उन्नत प्रजाति की बुवाई कराएंगे।
विज्ञापन

मिर्च किसान के यहां से थोक में 115 से 145 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से बिक जाएगीं। खर्च कम होने से आय अच्छी रहेगी। बताते हैं कि जनपद से खाड़ी देशों में गुड़, चावल, सब्जियां, आम, शिमला मिर्च, सामान्य मिर्च भेजी जाती है। यहां से दिल्ली और उत्तराखंड नजदीक होने से निर्यातक बिजनौर में अपनी मर्जी की खेती कराकर किसानों और स्वयं की आय बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को सब्जियों, केले, बागवानी के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। निर्यातक बाजार की मांग के अनुसार काफी किसानों के फसलों की बुवाई करा रहे हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिले और उनकी आय बढ़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed