फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   67 centers built for the main annual examination of the university

विवि की मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए बने 67 केंद्र

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
67 centers built for the main annual examination of the university
विवि की मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए बने 67 केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए जिले में 67 केंद्र बने हैं। जिले के परीक्षा केंद्रों पर करीब 50 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में है।

विश्वविद्यालय की मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय की मुख्य वार्षिक परीक्षा 17 जून से शुरू हैं। परीक्षा 25 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा में विभिन्न वर्गों के स्नातक, परास्नातक के संस्थागत, व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी पूरी है। विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा तथा बिजनौर जिले आते हैं। विश्वविद्यालय ने कुल 295 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें बिजनौर में 67 परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा केंद्रों पर 135 कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम तीन बजे से छह बजे तक है। परीक्षा नकलविहीन कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed