फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   64.88 crore rupees were sent to the accounts of 324414 farmers of the district

Bijnor News: जिले के 324414 किसानों के खातों में 64.88 करोड़ रुपये भेजे

Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
64.88 crore rupees were sent to the accounts of 324414 farmers of the district
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में किसान सम्मान नि​धि व मृदा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र वितरित करते अति​थिग
बिजनौर। वाराणसी से शनिवार को प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त को बटन दबाकर जारी किया गया। महात्मा विदुर सभागार में पीएम किसान-उत्सव दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। जनपद के 324414 किसानों के खातों में 64.88 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किसान सुबोध कुमार, श्रवण कुमार, नौबहार सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, विपुल कुमार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही किसान हरपाल सिंह, जयपाल सिंह, मनोज कुमार, बलराम सिंह, राम सिंह, नरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, तेजपाल सिंह, कलीराम को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डाॅ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर गौतम, मंदीप चौधरी, धीरसिंह, योगेंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार, विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर जिला सहकारी संघ कार्यालय पर भी पीएम किसान उत्सव दिवस का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed