{"_id":"5f53da9e8ebc3e35196ab754","slug":"62-cooperatives-of-the-district-recovered-100-percent-dues-bijnor-news-mrt4998553178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 62 सहकारी समितियों ने शत प्रतिशत बकाया वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 62 सहकारी समितियों ने शत प्रतिशत बकाया वसूला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की सहकारी समितियों ने कोरोना प्रकोप में बकाया वसूली में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है। जिले की 62 सहकारी समिति ने शतप्रतिशत बकाया वसूला है। इनमें सबसे अधिक समिति बिजनौर तहसील में हैं। जिले में 96 सहकारी समिति है। समितियों को 7057,98 करोड़ रुपये बकाया वसूलना था। मार्च से कोरोना का प्रकोप हो गया। इस कारण बकाया वसूलयाबी थम गई । इसके बाद विभाग ने फोन द्वारा बकाएदारों से संपर्क अभियान शुरू किया। किसानों ने सहयोग किया। समितियों का प्रयास रंग लाया। समितियों ने 649,82 करोड़ की वसूली कर ली है। कुल वसूली 92 प्रतिशत से अधिक है।
सहकारिता विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार नजीबाबाद तहसील क्षेत्र की समितियों ने सबसे अधिक बकाया वसूला है। समितियों ने 956.51 करोड के विपरीत 848.19 करोड़ रुपये की वसूली की है। वसूलयाबी 99.13 प्रतिशत रही। इसके बाद बिजनौर तहसील की समितियों ने 951.45 करोड़ के विपरीत 940.06 करोड़ अर्थात 98.8 प्रतिशत बकाया वसूला है। चांदपुर तहसील की समितियों ने 119,44 करोड़ के विपरीत 116,06 करोड़ अर्थात 97,17 करोड़, नगीना तहसील की समितियों ने 951.29 करोड़ के विपरीत 879.64 करोड अर्थात 92.47 करोड़ तथा नामपुर तहसील की समितियों ने 300.43 करोड़ के विपरीत 256.97 करोड़ अर्थात 85,54 करोड़ बकाया वसूलयाबी की है।
शतप्रतिशत वसूली की होड़
बिजनौर। जिले की सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत बकाया वसूलने में होड़ रही। बिजनौर तहसील में सबसे अधिक 16 सहकारी समितियों ने शत प्रतिशत बकाया वसूला है। इसके बाद चांदपुर व नजीबाबाद तहसील क्षेत्र की 14-14, धामपुर तहसील क्षेत्र की 11 तथा नगीना तहसील क्षेत्र की मात्र सात समितियां शत प्रतिशत बकाया वसूली की हैं।
विज्ञापन
बकाया वसूलने को चलेगा अभियान
बिजनौर। अपर सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि जिले की 34 सहकारी समितियों को 559 करोड़ बकाया वसूलना है। यह कुल बकाया वसूलयाबी का मात्र आठ प्रतिशत है। इसी माह वसूलयाबी समीक्षा होनी है। इसके बाद वसूलयाबी अभियान चलेगा।