{"_id":"5c4751c2bdec2273a5195eaf","slug":"61548177858-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्प बचत और अग्निशमन के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्प बचत और अग्निशमन के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्प बचत और अग्निशमन के बारे में दी जानकारी
चांदपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन को वित्तीय साक्षरता, अल्प बचत के बारे में जागरुक किया गया। जबकि द्वितीय इकाई ने आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेश कुमार ने किया। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली, भीम एप, ई वॉलेट तथा एटीएम आदि की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी भानूप्रकाश सिंह ने स्वयं सेवकों को कैशलैस तथा डिजिटल भुगतान करने का आह्वान किया। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी। द्वितीय इकाई के शिविर में फायर स्टेशन प्रभारी शीशपाल सिंह ने घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने पर बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करते हुए उसका डेमो दिखाया। कार्यक्रम अधिकारी सूफिया शकील ने प्राकृतिक आपदा के बारे में जानकारी दी और उनसे बचने के उपाए बताए।