फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूटा

बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूटा

Thu, 27 Dec 2018 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूटा
बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। गंज फतेहपुर-हल्दौर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक से दो बदमाशों ने मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गंज-हल्दौर मार्ग पर मंगलवार देर शाम गांव अमीनाबाद थाना स्योहारा निवासी अनिल कुमार बाइक से अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के गांव चकगढ़ी जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट करते हुए बाइक, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर हल्दौर-हीमपुर दीपा थाने की डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंचीं। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। वही थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि मामला आपसी रिश्तेदारी में मारपीट का है।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर रौनिया गांव के पास गांव अकबरपुर तिगरी निवासी 50 वर्षीय भूरे की अज्ञात वाहन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह रौनिया गांव के पास चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया है। परिजनों ने बताया की भूरे मानसिक रूप से बीमार था और सड़क के आसपास घूमता रहता था। मंगलवार की देर शाम वह घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed