{"_id":"5bad1f4c867a5523e2569f0b","slug":"61538072396-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने स्कूल में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने स्कूल में चलाया सफाई अभियान
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने स्कूल में चलाया सफाई अभियान
बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बायोलॉजी लैब व कक्षाओं में सफाई अभियान चलाया।
छात्रों ललित, चित्रेश, आकाश स्वरूप, हर्ष, मोनिस्कार भारती आदि ने हर कमरे में जाकर बैंच आदि के नीचे से कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाला। इसके बाद स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने स्वच्छता के लाभ बताए। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 का गुलशन कुमार प्रथम, नवनीत कुमार द्वितीय व तरुण त्यागी तृतीय रहा। रोहित कुमार ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत सुनाया। नावेद अहमद व तरुण त्यागी ने भी सफाई के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी योगेश अग्रवाल ने छात्रों को सफाई का महत्व बताया। इस दौरान प्रवक्ता मोहम्मद मारूफ, अरुण कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।