{"_id":"5b9d562b867a55019d617078","slug":"61537037867-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे। सफाई कार्य का बहिष्कार कर ईओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ का को दिया।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया था। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि संविदा कर्मचारियों को केवल कागजों पर रखा गया है। उनसे कोई काम नहीं कराया जाता है। उनका काम सफाई कर्मचारी करने को मजबूर हैं। कहा कि कर्मचारी संविदा कर्मचारियों को काम पर लगाने, ठंडी वर्दी दिलाने तथा हर महीने की सात तारीख को वेतन बांटने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन देने के बाद सफाई कर्मचारी फिर से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ कार्यालय के आगे धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय वाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष जंग बहादुर, अमीचंद, कौसर दत्ता, सोनिका, नदीम, राहुल, नीरज, अजय आदि मौजूद रहे। वहीं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। शाम को ईओ के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई। सफाई निरीक्षक अजय गौतम ने बताया कि कर्मचारियों की ठंडी वर्दी व संविदा कर्मचारियों को काम पर लगाने की मांग पर कार्रवाई के लिए दस दिन का समय मांगा गया है। वेतन के संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा।
आज निकलेगी साइकिल यात्रा
बिजनौर। सपा के जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने बताया कि 16 सितंबर को सपा की साइकिल रैली सुबह दस बजे पार्टी कार्यालय से शुरू होगी। रैली विकास भवन, पोस्ट ऑफिस, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, कोतवाली शहर, विदुर कुटी रोड होते हुए नूरपुर प्रस्थान करेगी। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रैली में शामिल होने की अपील की है।