फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ईवीएम खराब होने से प्रभावित हुआ मतदान

ईवीएम खराब होने से प्रभावित हुआ मतदान

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम खराब होने से प्रभावित हुआ मतदान
हल्दौर/नूरपुर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र के चार गांवों के पोलिंग बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मशीन ठीक कराकर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सोमवार सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही मतदाताओं के वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर भीड़ शुरू हुई। नूरपुर विधानसभा के हल्दौर थाना क्षेत्र में नौ मतदान केंद्रों पर 17 बूथ बनाए गए थे। सुबह करीब सवा आठ बजे गांव जमीरूद्दीन हथाई के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 287 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने से करीब एक घंटा मतदान बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल कुमार ने मशीन ठीक कराकर मतदान शुरू कराया। गांव महमदाबाद में तीन बूथ बनाये गए हैं। सुबह करीब नौ बजे बूथ संख्या 289, 290 व 291 पर ईवीएम में खराबी आ जाने से मतदान बाधित रहा। इससे मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर बृजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे और टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन ठीक कराई। उसके बाद मतदान शुरू कराया। महमदाबाद की बूथ संख्या 289 पर पुन: ईवीएम में खराबी आ जाने से मतदान बाधित हो गया। गांव उमरी बड़ी के प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 300 पर ईवीएम में खराबी आ जाने से करीब एक घंटा, बमनौला के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 286, पैजनियां के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 293 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने से मतदान बाधित होने से मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने से मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed