{"_id":"598b569f4f1c1b912d8b485e","slug":"61502303903-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने जानी ओडीएफ अभियान की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने जानी ओडीएफ अभियान की हकीकत
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल से आए 50 सदस्यों ने जिले के गांवों में ओडीएफ अभियान के बारे में जानकारी ली। टीम ने गांवों में जाकर सतर्कता टोलियों व अभियान में शामिल गांव वालों से वार्ता की। उनसे भी वार्ता कि जिन्होंने अपने घरों में अपने आप शौचालय बनवाए। टीम ने जिले के गांव वालों के प्रयास की सराहना की।
ओडीएफ अभियान में जिले के गांव वालों की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक कर चुके हैं। प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी भी ओडीएफ अभियान के अंतर्गत जिले का भ्रमण कर चुके हैं। बुधवार को केंद्र सरकार से आई 50 सदस्यीय टीम ने जिले के कई गांवों का दौरा किया। टीम ने गांवों के प्राइमरी विद्यालयों व पंचायत घरों में गांव वालों, बच्चों के साथ बैठकर वार्ता की। सतर्कता टोलियों से उनके द्वारा चलाए गए अभियान के बारे में पता किया। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने विकास भवन में टीम के सदस्यों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले को ओडीएफ अभियान में अभूतपूर्व सफलता का श्रेय जिले के गांव वालों को जाता है। अधिकारियों ने ओडीएफ अभियान में गांव वालों से जो भी अपेक्षा की, गांव वालों ने उसको पूरा किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।