{"_id":"598a0db34f1c1b60718b4991","slug":"61502219699-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक दरोगा के परिजनों को सौंपा 21 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक दरोगा के परिजनों को सौंपा 21 लाख का चेक
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजोर सिंह परिजनों को सौंपा 21 लाख का चेक
बिजनौर। जिले की पुलिस ने दरोगा स्व. सहजोर सिंह मलिक के परिजनों की आर्थिक रूप से मदद की है। जिले की पुलिस ने एक दिन का वेतन सहजोर सिंह मलिक के परिजनों को दिया है। एसपी अतुल शर्मा ने 21 लाख का चेक दरोगा सहजोर सिंह मलिक की पत्नी सरिता सिंह और बेटी को प्रदान किया।
30 जून की रात बालावाली चौकी इंचार्ज दरोगा सहजोर सिंह मलिक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। हत्यारे उनका सर्विस पिस्टल भी लूटकर ले गए थे। इस मामले में हत्यारे अब तक नहीं पकड़े गए हैं। जिले की पुलिस ने दरोगा के परिजनों को अपना एक दिन का वेतन देने की बात कही थी। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अतुल शर्मा ने सहजोर सिंह मलिक की पत्नी सरिता सिंह व बेटी को एक दिन के वेतन का 21 लाख रुपये का चेक सौंपा। एसपी ने बताया कि पुलिस दरोगा के हत्यारों का पता लगाने में दिन-रात एक किए हुए हैं। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दरोगा के परिवार का पूरा सहयोग करने की बात कही।