फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   61 orphan children marked in Chief Minister's Child Service Scheme

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 61 अनाथ बच्चे चिह्नित

Thu, 01 Jul 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
61 orphan children marked in Chief Minister's Child Service Scheme
बिजनौर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को चिह्नित करने का अभियान तेज हो गया है। जिले में अभी तक इस केटेगरी में 61 बच्चे चिह्नित हुए हैं। इनमें 16 बच्चों को डीएम उमेश मिश्रा ने आर्थिक मदद के लिए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

कोरोना से काफी लोगों को जान गवानी पड़ी है। अनेक ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता दोनों या यदि एक ही है तो परिवार का पालन करने वाले की मौत हो गई है। कोरोना से अनाथ बच्चों की मदद के लिए अमर उजाला ने भी अपनत्व अभियान चलाकर लोगों से आगे आने की अपील की। अमर उजाला ने अनाथ बच्चों का डिटेल प्रकाशित किया। प्रशासन ने इन बच्चों को मदद के लिए जांच की सूची में शामिल किया था।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 61 अनाथ बच्चे चिह्नित हुए हैं। सभी मामलों की उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्रता की जांच कराई जा रही है। उन्होेंने कहा कि डीएम उमेश मिश्र ने 16 अनाथ बच्चों को शासन की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति दे दी है। इन बच्चों का शासन से पैसा मिल गया है। हर बच्चे को 4000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। एक साथ तीन माह के 12000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधा खातों में जाएगा पैसा
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पात्र अनाथ बच्चों का स्वीकृत पैसा सीधे उनके खातों में जाएगा। जिला स्तर पर पैसा भेजने की प्रक्रिया पूरी है। मुख्यमंत्री लखनऊ से जुलाई के प्रथम सप्ताह में सामूहिक रूप से पैसे का हस्तांतरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed