फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   57 infected, including six policemen of Nagina village police station

छह पुलिसकर्मियों समेत 57 संक्रमित

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
57 infected, including six policemen of Nagina village police station
नगीना देहात थाने के छह पुलिसकर्मियों सहित 57 संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना देहात थाने के सात पुलिसकर्मियों सहित 57 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ में 2115 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2975 हो गई है। इनमें से लगभग 2453 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 40 लोगों ने अब तक कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस की संख्या 482 है।

शनिवार को नगीना देहात थाने के सात पुलिसकर्मियों सहित जिले में 57 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुुसार शनिवार को पॉजिटिव आए मरीजों में बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी, कलक्ट्रेट के पीछे निकट शिव मंदिर, खत्रियान, काजीपाड़ा, जाटान बी-4, चाहशीरी बी-21, मोहल्ला चौधरियान, नूरपुर के मोहल्ला राम नगर, शहीद नगर, चांदपुर नगर, मोहल्ला पतियापाड़ा, गांव घनसूरपुर, गांव धींवरपुरा, चांदपुर के मोहल्ला गोकुल नगर, चादंपुर, सहसपुर, एसबीआई नगीना, किरतपुर के मोहल्ला लाडपुरा, मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान, खानपुर, हसूपुरा, आब्दीपुर, कूकड़ा, लाडनपुर, निजामतपुरा, गांव बसेड़ा, मंडावर के मोहल्ला कस्साबान, नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज से एक-एक और द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी, धामपुर के मोहल्ला अफगानान, टीचर्स कॉलोनी, ताजपुर, आवास विकास कॉलोनी, बुखारा से दो-दो, मुबारकपुर सहारन से चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed