फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   53 prisoners released on interim bail

अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 53 बंदी

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
53 prisoners released on interim bail
अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 53 बंदी
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को जिला कारागार में 53 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। जेल में इसके लिए अदालत लगी। इनमें 45 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत दी गई और आठ को सामान्य प्रक्रिया में जमानत पर रिहा किया गया।

कोरोना महामारी के चलते जेल में बंदियों को अंतरिम जमानत देने का शासन ने फैसला किया है। उन बंदियों को जमानत दी जा रही है, जिन्हें आपराधिक मामलों में सात साल या इससे कम की सजा होनी है। जेल प्रशासन ने ऐसे 176 बंदी और कैदी चिह्नित किए हैं। सोमवार को सभी बंदियों को रिहा किया गया था। बुधवार को जिला कारागार में अपर जिला जज मनु कालिया व सीजेएम शारिब अली ने बंदियों की जमानत पर सुनवाई की। 45 विचाराधीन बंदियों को जमानत दी। आठ बंदियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत जमानत मिली। बुधवार देर रात इन बंदियों को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बुधवार को बंदियों की अंतरिम जमानत पर रिहाई होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाकी बंदियों की रिहाई के लिए भी फिर से सुनवाई होगी। कोरोना महामारी के चलते जेल से बंदियों को रिहा किया जा रहा है। जेल में 1100 से अधिक बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed