{"_id":"5c9d15b3bdec22147609ec88","slug":"51553798579-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक अधीक्षक के खिलाफ लामबंद हुए डाक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक अधीक्षक के खिलाफ लामबंद हुए डाक कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक अधीक्षक के खिलाफ लामबंद हुए डाक कर्मचारी
बिजनौर। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए डाक अधीक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए कर्मचारियों की मीटिंग नहीं लेने से नाराज कर्मचारी डाक अधीक्षक के खिलाफ लामबंद हो गए। डाक अधीक्षक के कर्मचारियों को चोर और गुंडा कहने पर कर्मचारी भड़क उठे। इस दौरान कर्मचारियों ने 12 अप्रैल तक डाक अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री शकील अहमद खान, मंडलीय सचिव शिवओम वर्मा, संभागीय सचिव देवेंद्र शर्मा आदि कर्मचारी डाक अधीक्षक से मिले और ज्ञापन देकर बताया कि 14 मार्च को कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक अधीक्षक से वार्ता हुई थी। डाक अधीक्षक ने 28 मार्च को कर्मचारियों की मीटिंग लेने की बात कही थी। आरोप है कि कर्मचारियों की किसी भी समस्या पर कोई विचार नहीं किया गया। आरोप है कि डाक अधीक्षक ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए चोर और गुंडे आदि कहकर अपने कक्ष से बाहर निकाल दिया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे विभागीय कार्यों से संबंधित समस्याएं डाक अधीक्षक से नहीं रखेंगे तो किसे अपनी पीड़ा सुनाएंगे। आरोप है डाक अधीक्षक एसोसिएशन से द्वेष भावना रखते हैं। वे इसे बंद करना चाहते हैं, लेकिन एसोसिएशन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। डाक अधीक्षक की हठधर्मिता के विरोध में एसोसिएशन की ओर से 12 अप्रैल तक डाक अधीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की।