{"_id":"5bf308f0bdec220514246207","slug":"51542654192-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फॉर्म भरने में 10 दिन बाकी, नहीं आई मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फॉर्म भरने में 10 दिन बाकी, नहीं आई मार्कशीट
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रिजल्ट घोषित हुए पांच महीना बीत गया है लेकिन 810 छात्रों की मार्कशीट नहीं आई है। इसके चलते छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।
वर्ष 2018 में जिले के 810 छात्रों ने आलिम और कामिल द्वितीय वर्ष में परीक्षा दी है। ये सभी छात्र छात्राएं 50 मदरसों में नामांकित रहे हैं। मालूम हो कि विभिन्न कक्षाओं का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में घोषित हो गया है। लेकिन पांच महीना के बाद इन छात्रों की मार्कशीट नहीं आई है।
कामिल फारसी द्वितीय वर्ष में 260 और आलिम फारसी के 550 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हालांकि आलिम का रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे में छात्रों की उलझन बढ़ गई है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।
विज्ञापन
उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्रधानाचार्यों ने कई बार मामले से अवगत कराया। बावजूद इसके अब तक मार्कशीट नहीं मिल सकी है। मौलाना आफताब, हाफिज अनवर, मोहम्मद रफी, शमशेर अली, शुजा हुसैन, इमदाद आब्दी ने बताया कि कई बार मार्कशीट नहीं मिलने से परीक्षा फॉर्म भरने से छात्र छात्राएं वंचित हो सकते हैं।